
मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली/लोरमी – सेमरसल स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के छात्रों को लोकमाता देवी अहिल्याबाई की जीवनी से जुड़े महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण प्रसंग डिजिटल दिखाए गए। 300 साल पूर्व लोकमाता अहिल्या बाई ने प्रजा हित में जो काम किया, अनेकों बार दुखों का सहन कर कभी हार न मानने वाली सशक्त महिला के बारे में विस्तार से फिल्म में दिखाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानपाठक राजकुमार कश्यप ने वर्तमान पीढ़ी के लिए अहिल्या बाई के जीवन को अनुकरणीय उदाहरण बताया। प्रशासनिक दक्ष, पर्यावरण प्रेमी, शिक्षादूत, सामाजिक न्याय एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में इनका योगदान अतुलनीय है।

उमाशंकर सिंह ने प्रोजेक्टर पर दिखाए जाने पर कार्यक्रम को बड़ा रोचक बताया। अहिल्या देवी के जीवन में जो संघर्ष के दिन थे वे बच्चों को कठिन समय में काम आने वाला सिद्ध होगा। कैसे परिवार और समाज के काम में सामंजस्य बनाना है, महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में पहल करना है, सभी पहलुओं पर उनसे सीख मिल जाता है। इस अवसर पर शिक्षक राकेश पांडेय, पुष्पा चतुर्वेदी, प्रीति कश्यप, प्रिया निषाद, रागिनी, चैनू, जलाल, नवीन, तेजेश्वर, लीला, परमेश्वरी, सोमेश्वर, नन्दनी, लीलम, लकेश्वरी, सोनिया आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
- मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। - August 12, 2026
- मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज - August 12, 2026
- खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा - August 10, 2026



