
जिला ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को बारी-बारी से सुना। जनदर्शन में शासकीय हाईस्कूल पदमपुर से सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड 02 गोकुल प्रसाद वर्मा ने पेंशन एवं जमा राशि तथा पिछला ड्यूटी का वेतन दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उक्त प्रकरण की जांच कराने तथा नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम रौनाकापा के ग्रामीणों ने ग्राम के जर्जर स्कूल की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। मुंगेली के विनोद यादव ने विभिन्न सार्वजनिक जगहों से अतिक्रमण हटाने की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनदर्शन में कुल 181 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें नगर पंचायत पथरिया के सूरज निषाद ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, लोरमी विकासखण्ड के ग्राम करनकापा के ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कराने, ग्राम भटगांव के अमरिका ने पैतृक जमीन का बंटवारा कराने, ग्राम कुधुरताल के सतीश कुमार नवरंग ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सम्बलपुर की चंद्रिका बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम जरहागांव की संतोषी कश्यप ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम लिलवाकापा के श्याम सुंदर ने मुख्य सड़क में पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

इस दौरान वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर गिरधारी लाल यादव एवं गिरीश रामटेके, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या, 1.20 लाख रुपये में दी गई थी सुपारी - November 1, 2026
- रायपुर धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई। - November 1, 2026
- लोरमी में आयोजित हुई आस पड़ोस युवा संसद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प - October 31, 2026



