[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

जांजगीर चांपा अंडर 19 इंटर डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए श्रीसंत खरे हुए चयनित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

श्रीकांत खरे

मुंगेली जिला ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली/लोरमी – सन राइस क्रिकेट सोसायटी मुंगेली के खिलाड़ी जलेश यादव व सभी लोगो के आर्थिक सहायता सहयोग से चलने वाले क्रिकेट अकादमी लगातार सफलता हासिल कर नई बुलंदियों को छू रहे हैं।। जिसमे एक बार फिर जांजगीर चांपा की अंडर 19 जिला क्रिकेट टीम में श्रीसंत खरे का चयन हुआ। उन्होंने अपने चयन को सार्थक करते हुए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 19 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले मैच में कवर्धा के विरुद्ध 50 बॉल पर 37 रन , गेंदबाजी में 9 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीसंत खरे ने बारह महीने अभ्यास में जुटा रहता है और वह दिन रात पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करते है । चयन होने पर मुंगेली कलेक्टर  राहुल देव एवं खेल विभाग के अधिकारी को दिया। जिन्होंने अभ्यास के लिए स्टेडियम में सुविधा उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सुविधा उपलब्ध कराया। जांजगीर चांपा जिला क्रिकेट एसोसिएशन, अपने माता पिता, परिवार, अपने स्कूल के प्राचार्य, पूरे स्टाफ स्कूल के व्यायाम शिक्षक  विजय वर्मा, उन सभी लोगों को जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से क्रिकेट अकादमी को मदद करते हैं। सन राइस क्रिकेट सोसायटी ने पूरे बारह महीने अभ्यास कराया जाता है, बालिकाओं दिव्यांग खिलाड़ियों को निशुल्क वही दूसरे खिलाड़ियों को बहुत ही कम शुल्क में अभ्यास कराकर होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है । इस दौरान खिलाड़ी के चयन होने पर जिले व क्रिकेट प्रेमी सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी ।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS