
आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त
मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र कुमार पाठक
मुंगेली- जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम जरहागॉव में दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभय यादव के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी मुंगेली के प्रभारी जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
EDITOR IN CHIEF at BHARAT KHABAR 9
भारत खबर 9 एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है जो आपको देश-दुनिया की हर बड़ी और ज़मीनी खबर से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है आपको निष्पक्ष, तटस्थ और तथ्य-आधारित जानकारी देना, ताकि आप हर मुद्दे पर सही राय बना सकें।
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
- गोल्हापारा में मजदूरों के लिए वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया - March 12, 2026
- राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा 2026(NMMSE 2026) - March 12, 2026
- सवर्ण समाज का होली मिलन समारोह संपन्न - March 9, 2026






