लेटेस्ट न्यूज़
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल में: मिली बड़ी सफलता | लोरमी क्षेत्र में ताबड़तोड़ विकास की सौगात उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा: क्षेत्र की चार सड़कों के लिए डिप्टी सीएम साव ने दी 10 करोड़ की सौगात | राष्ट्र सर्वोपरि — वीरता, त्याग और संकल्प का पावन स्मरण 🇮🇳वीर सैनिक की पुण्यतिथि  पूर्व सैनिक संगठन, मुंगेली की अगुवाई में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। | युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के गिरफ्तारी के विरोध लोरमी में युवा कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन | पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ जांजगीर–अकलतरा संगठनात्मक प्रवास : राष्ट्रभाव, सम्मान और समर्पण का प्रेरक अध्याय | मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानीः गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता ! आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन.. |

RECENT POSTS

ग्राम पंचायत सेमरसल में समाधान शिविर आयोजित, 474 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर आमजन को लाभांवित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सेमरसल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई और नए आवेदन लिए गए। शिविर में 474 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से सामाग्री प्रदान कर लाभान्वित भी किया गया।

लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि शिविर में 233 हितग्राहियों को पीएम आवास योजनांतर्गत स्वीकृति आदेश, एनआरएलएम अंतर्गत 32 स्व सहायता समूहों को चक्रीय निधि के तहत प्रोत्साहन राशि व सामुदायिक निवेश कोष के तहत 60 हजार रूपए का ऋण एवं लखपति दीदी प्रमाण पत्र, नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत 20 को बॉण्ड पेपर, 05 महिलाओं को सुपोषण टोकरी, 28 को शौचालय स्वीकृति आदेश, 20 को पेंशन स्वीकृति आदेश, 23 को जॉब कार्ड, 05 को आयुष्मान कार्ड, 10 को ऋण पुस्तिका, 48 लोगों को राशनकार्ड, 10 कृषकों को स्प्रेयर व पीएम किसान सम्मान निधि का चेक, 10 को फलदार पौधे, 01 को आईस बॉक्स, 02 बच्चों को सायकल व एम.आर. किट, केसीसी योजनांतर्गत 40 लोगों को 11 लाख रूपए से अधिक की राशि का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 02 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सदस्य कुंती उदय जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, उत्तम साहू, कोमल साहू, रामनिहोरा कश्यप, हीरा बैस, एसडीएम अजीत पुजारी, महेत्तर कश्यप सहित पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS