लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

RECENT POSTS

“ऑपरेशन बाज” के तहत थाना सरगांव मे प्रतिबंधित 57 नग नशीली टेबलेट कीमत 2 लाख 46 हजार, 540 रुपये व नगदी 4900 रूपये जप्त  कर 01 अंर्तराज्यीय आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡️ मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे जिले मे नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत थाना सरगांव मे प्रतिबंधित 57 नग नशीली टेबलेट जप्त कर 01 अंर्तराज्यीय आरोपी को किया गया गिरफ्तार

➡️ मुंगेली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, थाना सरगांव क्षेत्रान्तर्गत सूखे नशे पर बड़ी कार्यवाही, अंर्तराज्यीय आरोपी से 57 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अनुमानित कीमत 2 लाख 46 हजार, 540 रुपये व नगदी 4900 रूपये जप्त

अंर्तराज्यीय आरोपी मोहम्मद साजिद निवासी रांची झारखण्ड से नाइट्रा टेबलेट जप्त कर सरगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस एवं सायबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से सूखे नशे पर प्रभावी कार्यवाही किया गया।
थाना सरगांव क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.06.2026 को मुखबीर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति नगर पंचायत तिराहा सरगांव बस्ती मोड़ के पास मे एक ग्रे रंग का पिट्ठु बैग मे अवैध नशीला टेबलेट रखकर ब्रिकी करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर सायबर सेल एवं सरगांव पुलिस के द्वारा नगर पंचायत तिराहा के पास मुखबीर के बताये हुलिये के अनुरूप एक व्यक्ति ग्रे रंग के पिठु बैग रखे खड़े मिला जिसे संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा नाम पता पुछने पर अपना नाम मोहम्मद साजिद पिता स्व. शहनवाज उम्र 37 वर्ष निवासी रांची, गोदड़ी चौक, थाना लोहर बाजार जिला-रांची, झारखण्ड हाल मुकाम ग्राम नुनेरा, थाना पाली, जिला कोरबा, छ.ग. का रहने वाला बताया।
मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष विविधत कार्यवाही करते हुये संदेही मोहम्मद साजिद का तलाशी लेने पर जेब से 4900 रूपये व पिट्ठु बैग के अंदर पारदर्शी पन्नी मे अवैध प्रतिबंधित NRx Nitrazepam Tablets IP Nitrosun® 10 टेबलेट मिला जिसमे 06 स्ट्रिप (पैकेट) मे 57 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अनुमानित कीमत 2,46,540 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी मोहम्मद साजिद का कृत्य धारा 21 (बी), 22 (बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर देहाती नालसी उपरांत अपराध धारा थाना सरगांव मे पंजीबद्ध कर दिनांक 22.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण मे अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

मुंगेली पुलिस “नशा मुक्त समाज की ओर एक कदम”: मुंगेली पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं सेवन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


उक्त कार्यवाही में उप निरी.संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सउनि निर्मल घोष, प्रआर. यशवंत डाहिरे, आर.राहुल यादव, राकेश बंजारे, राहुल कांत कश्यप, गिरिराज परिहार, रवि मिंज की अहम भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS