[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले के विरूद्ध किया गया कार्यवाही

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal


➡️ थाना मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वाले आरोपी मनीष शर्मा को किया गया गिरफ्तार
➡️ आरोपी मनीष शर्मा के कब्जे से 92 पाव देशी प्लेन शराब (16.560 बल्क लीटर) कीमती 7360 एवं परिवहनरत स्कुटी कीमती 01 लाख रूपये जुमला 107360 रूपये को किया गया जप्त
➡️ आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 444/25 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही


मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में दिनांक 10.10.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्कुटी क्रमांक सीजी 28 एस 5478 भूरा रंग मे स्लेटी कलर के बैग को सामने रखकर अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब बिक्री हेतू ले जा रहा है कि सूचना पर सायबर सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम लिलवाकापा चौक के पास घेराबंदी कर स्कुटी क्रमांक सीजी 28 एस 5478 को रोककर मनीष शर्मा पिता भरत लाल शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी कनौजिया कापा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली छ.ग. को पकड़े जो स्लेटी कलर के बैग मे अवैध रूप से 92 पाव देशी प्लेन शराब (16.560 बल्क लीटर) कीमती 7360 रूपये को अधिक मात्रा मे शराब रखना पाये जाने से तथा परिवहनरत स्कुटी कीमती 01 लाख रूपये जुमला 1,07360 रूपये को गवाहोे के समक्ष जप्त कर आरोपी मनीष शर्मा का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया देहाती नालसी पश्चात् आरोपी मनीष शर्मा के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 444/2025 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 11.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। आरोपी मनीष शर्मा के विरूद्ध पुर्व मे भी आबकारी, जुआ के प्रकरण पंजीबद्ध है, जप्तशुदा स्कुटी क्रमांक सीजी 28 एस 5478 को राजसात कार्यवाही हेतु पृथक से प्रतिवेदन भेजी गई। उक्त कार्यवाही में निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उपनिरी.सुशील बंछोर प्रभारी सायबर सेल, प्र.आर.नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, तारे कश्यप आर. रवि मिंज, गिरीराज सिंह, राहुल यादव, दुर्गेश यादव की सराहनीय योगदान रहा।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS