हाईमास्क लाइट से 19 धार्मिक स्थल होंगे रोशन
आने वाले सालों में लोरमी का नक्शा बदलने वाला होगा जगमग लोरमी

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 19 धार्मिक स्थलों मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हाय मास्टर लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई है इसके साथ ही पंडरिया विकासखंड के गौर कापा में भी एक हाई मार्क्स लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई है
प्रत्ति यूनिट 5 लाख 35 हजार की लागत से कुल 19 यूनिट लगेगा- कुल लागत एक करोड़ 16 लाख 5 हजार
लोरमी। क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयास से क्षेत्र के 19 ग्रामों के धार्मिक स्थलों में 1 करोड़ 16 लाख 5 हजार के लागत से सौर ऊर्जा संचालित हाईमास्क सोलर लाइट से जगमग होंगे। गांवों में सुरक्षा, सुविधा और विकास के लिए बड़ा कदम है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र ब्राह्मण पारा स्थित मां महामाया मंदिर परिसर, गांधीडीह, वार्ड नं. 08. के महामाया मन्दिर, नगर प्रसिद्ध शिवघाटपरिसर, ग्रा.पं. महामाई के दुर्गा मंदिर, मोहडंडा दुर्गा मंदिर, ग्राम खुड़िया दुर्गा मंदिर, विचारपुर सिद्ध बाबा मंदिर, ग्राम सारधा के श्री राम जानकी मंदिर, कारीडोंगरी सिद्ध बाबा मंदिर, डोंगरीगढ़ के महामाया मंदिर, छपरवा-दुर्गा मंदिर, बघनीभांवर त्रिशुला देवी मंदिर, बिंदावल- दुर्गा मंदिर चौक, बोडतरा कला- श्रीराम मंदिर, सेरमरसल के मेला ग्राउंड स्थित-राम जानकी मंदिर, ग्रा.पं. बटहा, भूतहीडीह-भूतहीडीह मंदिर तालाब के पास, देवरहट में तालाब के पास हनुमान मंदिर में स्वीकृत प्रदान किया गया है।
- मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार 200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज - August 12, 2026
- खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा - August 10, 2026
- भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक राहत एवं निगरानी कार्य जारी - August 10, 2026



