RECENT POSTS

भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में दीप्ति ने स्वर्ण ,निखिल,अखिल ने जीते कांस्य पदक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में दीप्ति ने स्वर्ण ,निखिल,अखिल ने जीते कांस्य पदक

लोरमी -17वीं छत्तीसगढ़ राज्य यूथ एवं जूनियर बालक–बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप 26 का भव्य आयोजन 21 मार्च से 23 मार्च 2026 तक जवाहर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में मुंगेली जिला एम्योचोर बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूनियर बालिका वर्ग के 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में दीप्ति राजपूत ने बेहतरीन मुक्केबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों और आयोजकों का दिल जीत लिया।वहीं जूनियर बालक वर्ग में 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में अखिल सिंह राठौर ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर टीम का मान बढ़ाया। इसी क्रम में 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल सिंह राजपूत ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यूथ खिलाड़ियों में मानस सिंह राजपूत , हिमेश कुमार , व अमिता राजपूत ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया ।सभी खिलाड़ी विकास खण्ड खेल केंद्र लोरमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं ।जिला टीम के प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर व बालिका मैनेजर अंकिता राजपूत थी । खिलाड़ियों के सफलता में प्रशिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी कोचिंग में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल ,सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा , जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले ,जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शर्मा ,सचिव सुबोध कुमार सिंह ,संरक्षक विजय अग्रवाल , नितेश अग्रवाल , सूर्यकान्त शर्मा ,युगल राजपूत एवं ओमप्रकाश वंदे , इतवारी कुर्रे व खेल प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने बधाईया प्रेषित की हैं ,खेल संघ में हर्ष का माहौल है। सभी ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS