निःशुल्क तीर्थयात्रा रतनपुर में 50 निर्धन महिलाएं होंगी शामिल

चैत्रनवरात्रि के इस पावन अवसर पर आस्था श्रद्धा और सामाजिक समरसता को बनाये रखने के लिए लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा आगामी 22 मार्च को निःशुल्क तीर्थयात्रा रतनपुर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोरमी शहर की घर घर जाकर बर्तन साफ सफाई करने वाली एवं लेवर मजदूरी करने वाली माताएं बहने शामिल होंगी इसके साथ ही टीम के द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के लोगों को भी इस तीर्थयात्रा में शामिल किया जायेगा टीम के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि इसके पहले भी टीम के द्वारा निःशुल्क में भोरमदेव मैहर एवं रतनपुर की यात्रा करवाया जा चुका हैं इस बार पहली बार चैत्रनवरात्रि के अवसर पर लोरमी के लोकप्रिय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष सहयोग से समिति के द्वारा नवरात्रि पर इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी टीम के द्वारा लगातार की जा रही है इसके लिए मैं और हमारी पूरी टीम लोरमी विधायक जी का विशेष रुप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं उनके सहयोग से ही यह सब कार्य सम्भव हो पाया है महिलाओं का पंजीयन 15 मार्च से ही शुरू हो गया था 22 मार्च को टीम के द्वारा गुरुद्वारा चौक के पास विराजमान दक्षिणमुखी हनुमान जी में आरती के बाद यह तीर्थयात्रा रवाना होगी इस कार्य में टीम के दुर्गेश मनीष अजय सावन कवि पंकज भोलाराम राजेंद्र विनोद गायत्री विक्की छत्रपाल समर एवं टीम के अन्य कार्यकर्ता लगे हुए हैं
- खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, खेलो इंडिया से नई प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा भारत: तोखन साहू - August 30, 2026
- श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में सम्पन्न हुआ महारुद्राभिषेक, हजारों भक्त हुए शामिल, - August 28, 2026
- एलसीआईटी कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल – द वेलकम गाला’ का भव्य आयोजन ; मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता व जीवन निर्माण के मूल मंत्र - August 27, 2026



