[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री, परिवहन करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री, परिवहन करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

लोरमी – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालो के विरूद्व ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलायी जाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में दिनांक 5 अक्टूबर रविवार को लालपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम झोंका तालाब के पास अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब बिक्री हेतू रखा है कि सूचना पर सायबर सेल एवं लालपुर पुलिस के द्वारा ग्राम झोंका तालाब के पास घेराबंदी कर जयप्रसाद पिता रामकुमार पात्रे उम्र 25 वर्ष निवासी बरियारपुर थाना लालपुर को पकड़े जो लाल रंग के पिट्ठु बैग मे अवैध रूप से 49 पाव देशी प्लेन शराब (8.800 बल्क लीटर) कीमती 3920 रूपये को अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब रखना पाये जाने से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 87/2025 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में उपनिरी. अमित गुप्ता प्रभारी थाना लालपुर, उपनिरी.सुशील बंछोर प्रभारी सायबर सेल, नोखे कुर्रे, राजकुमार जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, राकेश बंजारे, जितेन्द्र ठाकुर, रमाकांत डहरिया, विजय बंजारे की सराहनीय योगदान रहा।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS