लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… | मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। | मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज | खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा | भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक राहत एवं निगरानी कार्य जारी | डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू |

RECENT POSTS

बाल केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बाल केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

घानाघाट/लोरमी- शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला घानाघाट में सोमवार को बाल केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन आराधना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ ततपश्चात बाल केबिनेट के सभी प्रतिनिधियो को मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक प्रदीप राजपूत ने तिलक लगाते हुए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी। प्राथमिक संस्था के प्रधानपाठक मुकेश वैष्णव ने बाल केबिनेट के उद्देश्यों, कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बाल केबिनेट में प्राथमिक विभाग से प्रधानमंत्री के पद पर पायल पटेल,उपप्रधानमंत्री सत्यभामा डड़सेना,शिक्षामंत्री आदित्य चंद्रसेन, उप शिक्षामंत्री हेमलता पटेल,खेल संस्कृति एवं खाद्य मंत्री सत्यम पटेल और शिवांगी विश्वकर्मा,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री निधि पटेल,उप स्वच्छता मंत्री यमुना पटेल,कृषि एवं पर्यावरण मंत्री शिवम पटेल,उप पर्यावरण मंत्री भगवान सिंह ठाकुर,सुरक्षा एवं जनसम्पर्क मंत्री मयंक डड़सेना और उप सुरक्षा मंत्री हरीश डड़सेना ने शपथ ली। वही मिडिल विभाग से प्रधानमंत्री संजना पटेल,उपप्रधानमंत्री प्रतीक पटेल, शिक्षा मंत्री महेश्वरी पटेल,उप शिक्षामंत्री यश पटेल, खेल मंत्री सुनील पटेल,उप खेल मंत्री रितु पटेल, स्वास्थ्य मंत्री बमलेश्वरी पटेल,उप स्वास्थ्य मंत्री- श्रावणी पटेल, पर्यावरण एवं स्वच्छता मंत्री दीपेश पटेल,उप स्वच्छता मंत्री- गामिनी जायसवाल, खाद्य मंत्री विक्रम पटेल,उप खाद्य मंत्री- टुपेश्वर पटेल, सांस्कृतिक मंत्री प्रियंका पटेल,उप सांस्कृतिक मंत्री शालनी पटेल,कानून एवं सुरक्षा मंत्री प्रयाग पटेल ,उप कानून मंत्री तृप्ति पटेल,अनुशासन एवं जनसंपर्क मंत्री विवेक जायसवाल और विकांशु पटेल ने शपथ ली।

इसके अलावा सभी विभागों में अन्य कार्यकारी सदस्यों व कक्षाओ में बेहतर कक्षा संचालन एवं व्यवस्था हेतु कक्षानायको का भी चुनाव किया गया। कार्यक्रम के अंत मे केबिनेट के सभी चयनित प्रतिनिधियों को विद्यालयीन शिक्षकों ने उनके पद के कार्यो,दायित्वों को पूरे निष्ठा व ईमानदारी से निभाने हेतु प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय में पौधारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र वैष्णव और आशीष जायसवाल ने किया।इस अवसर पर शाला परिवार के शिक्षक राजेश शर्मा,नरेश पटेल,मनोरमा ठाकुर,दुर्गा नेताम,हेमलता ध्रुव,मंजू धुर्वे,नमिता खत्री, दिलेश्वर पटेल और केहरु साहू उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज