लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, चला सघन जांच अभियान

शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त

मुंगेली, 27 मई 2026// जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में व्यापक अभियान चलाते हुए अवैध खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने ग्राम ठेलकी स्थित शिवनाथ नदी घाट पर औचक दबिश देकर बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन का खुलासा किया। मौके पर अवैध खनन में प्रयुक्त 02 चेन माउंटेन (पोकलेन) मशीनों को सीज किया गया। इसके साथ ही अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 01 हाइवा वाहन को भी जब्त किया गया।

खनिज अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध परिवहन करते पाए गए कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। टीम ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 02 हाइवा, बिना वैध दस्तावेज गिट्टी परिवहन करते 02 वाहन तथा अवैध कोयला परिवहन कर रही 01 गाड़ी को जब्त किया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस मुहिम का उद्देश्य खनिज संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS