- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत्त महिला आरक्षक आनंद पैकरा को दी गई भाव-भीनी विदाई•
⏩ सरगुजा पुलिस मे पदस्थ महिला आरक्षक आनंद पैकरा के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

⏩ विदाई कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने सेवानिवृत महिला आरक्षक आनंद पैकरा के अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ मिलता रहेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाली महिला आरक्षक आनंद पैकरा द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान ड्यूटी के दौरान सामने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपने अनुभवों को साझा किया गया, जिसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सेवानिवृत होने वाली महिला आरक्षक को विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए पुलिस परिवार सदैव उनके साथ रहेगा।

⏩ विदाई समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, स्टेनो निरीक्षक (एम) फबियानुस तिर्की, उप निरीक्षक (एम) रजनी कुजूर, सहायक उप निरीक्षक (एम) विवेक शुक्ला उपस्थित रहे।
- खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की - June 14, 2026
- भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक - June 14, 2026
- मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित - June 13, 2026









