लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में लोरमी का चयन; शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे : अरुण साव

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में लोरमी का चयन; शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे

लोरमी: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राज्य में शहरी विकास को गति देने के लिए ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ की शुरुआत की गई है । स्थानीय विधायक एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रथम चरण में बिलासपुर संभाग से नगरपालिका परिषद लोरमी का गौरवपूर्ण चयन किया गया है । योजना के तहत पहले चरण में पूरे प्रदेश से कुल 32 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है, जिसमें लोरमी भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा है ।

इस योजना के अंतर्गत लोरमी शहर की मूलभूत और आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप चौतरफा विकास कार्य कराए जाएंगे । मुख्य रूप से शहर में सड़कें, बेहतर ड्रेनेज (निकासी) व्यवस्था, स्वच्छ जलापूर्ति, परिवहन सुविधाएं, आधुनिक पार्क, आवास, और हरित क्षेत्रों का निर्माण किया जाएगा । इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक सेवाओं का विस्तार, रोजगार एवं व्यापार-उद्यमिता को प्रोत्साहन, ई-गवर्नेस, स्मार्ट ट्रैफिक, सुरक्षा प्रणाली, जल संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे दूरदर्शी कार्यों को भी इस योजना में शामिल किया गया है ।

जनप्रतिनिधियों के समन्वय से तय होंगे कार्य: नगरपालिका लोरमी के अध्यक्ष, पार्षदगणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर शहर की प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों का चयन किया जाएगा । कार्यों की मॉनिटरिंग और चयन के लिए शासन द्वारा बिलासपुर संभाग स्तरीय समिति का गठन किया जा चुका है, जिसमें संयुक्त संचालक (अध्यक्ष), कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सदस्य सह सचिव) शामिल हैं। यह समिति अगले 15 दिनों के भीतर प्रस्तावित कार्यों के स्थलों का निरीक्षण कर प्राथमिकता सूची और अनुमानित राशि का विवरण तैयार कर शासन को सौंपेगी।
नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने इस योजना में नगर पालिका लोरमी को शामिल किये जाने पर पर स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि इस योजना से लोरमी एक आदर्श, स्वच्छ और समृद्ध शहर के रूप में उभरेगा ।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS