सर्व आदिवासी समाज ने फेसबुक सोशल मीडिया आरक्षण के संबंध में आपत्ति जनक भड़काऊ टिप्पणी करने वाले युवक मनीष कुमार जैन के विरुध्द कड़ी कार्यवाही करने राज्यपाल के नाम एसडीएम अजीत पुजारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की माँग किये है।


ज्ञापन में आदिवासी समाज ने उल्लेख किया है, की सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मनीष कुमार जैन नामक युवक द्वारा आरक्षण व्यवस्था के संबंध में कहा शिक्षा शेरनी का दूध है, लेकिन आरक्षण कुतिया का दूध है, जिसे पीकर 33 प्रतिशत वाला 99 प्रतिशत वाले को भोकता है, अब तो आरक्षण देश के लिए आंतरिक देश द्रोहिता जो अब निश्चित खत्म होना चाहिए जैसे अत्यंत आपत्ति जनक भड़काऊ एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी की है।

उक्त टिप्पणी से ST. SC. OBC वर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तथा समाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हुई है। आरक्षण भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त एक संवैधानिक अधिकार है, इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणीया न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि सामाजिक तनाव को बढ़ावा देते है सोशल मीडिया का इस प्रकार को दूरउपयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है समाज ने निवेदन करते है कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित युवक के विरुध्द कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने मांग किये है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अकत सिंह, प्रभात सिह, गिरीश ध्रुव, धर्मेन्द्र पोर्ते, ओमप्रकाश ध्रुव आदि सदस्य शामिल रहे।।
- लोरमी में आयोजित हुई आस पड़ोस युवा संसद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प - October 31, 2026
- मुंगेली जिले को बड़ी सौगात: सात सड़कों के निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर - October 31, 2026
- खुड़िया रेंज के कारीडोंगरी में बाधिन ने किया दो हिरणों का शिकार जंगल एरिया में एलर्ट - October 31, 2026

