लेटेस्ट न्यूज़
स्पेन में महक रही भारतीय माटी की खुशबू: कैटेलोनिया में प्रवासी भारतीयों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भारत-स्पेन मैत्री को नई ऊँचाई देने पर जोर | रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों पर कार्रवाई, 40 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार | सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या, 1.20 लाख रुपये में दी गई थी सुपारी | रायपुर धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई। | लोरमी में आयोजित हुई आस पड़ोस युवा संसद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प | मुंगेली जिले को बड़ी सौगात: सात सड़कों के निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर |

RECENT POSTS

राशि स्टील पावर लिमिटेड द्वारा शास. महामाया महाविद्यालय रतनपुर में वृहद वृक्षारोपण हेतु पौधा वितरण कार्यक्रम संपन्न

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो चीफ – जितेंद्र पाठक

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में शनिवार दिनांक  को महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. एवं राष्ट्रीय सेवा योजना महिला एवं पुरुष इकाई के संयोजन में राशि पावर एवं स्टील कंपनी, जयराम नगर के सौजन्य से विद्यार्थियों एवं कृषक अभिभावकों को अपने खेत, बाड़ी में लगाने के लिए फलदार पौधों के वितरण का विशाल समारोह आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कंपनी की निदेशक श्रीमती ज्योति अग्रवाल  थीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार लहरे  ने की और कहा कि बढ़ी हुई गर्मी को कम करने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने हैं, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकुमार सचदेव ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेट्रोल, बिजली, कोयले, लकड़ी के कम से कम उपयोग के लिए आग्रह किया, श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की बात कहते हुए कहा कि इसे हमें आज से ही अपनाना चाहिए, वनस्पति शास्त्र के प्रो. एन.के. त्यागी जी ने पौधों का मानव और अन्य जंतुओं के लिए महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हम मनुष्य ही पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ने के लिए उत्तरदायी हैं।समारोह में 300 से अधिक पौधों का वितरण किया गया, विद्यार्थियों को नवरात्रि पर 2 पेन और 2 रजिस्टर,सभी विभागों के लिए दीवार वाच,शिक्षक जनों हेतु स्टील वॉटर बॉटल,कंपनी निदेशक ज्योति अग्रवाल की ओर से भेंट दी गई, पर्यावरणीय संरक्षण के इस कार्य के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. श्रद्धा दुबे ने आभार प्रकट किया, कार्यक्रम का संचालन सुश्री अर्पण गौतम द्वारा करते हुए सभी से अपनी प्यारी धरती को बचाने का प्रयास करने का आग्रह किया गया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. के. एस.पुशाम,प्रो.अर्चना गढ़वाल, डॉ. जितेंद्र मिश्रा,डॉ. आनंद कौशिक, प्रो. देवलाल,डॉ. राजेश राय, प्रो. शिव शंकर पाण्डेय, प्रो. श्रीमती शिल्पा यादव, श्री अंकुल गुप्ता,अन्य प्राध्यापक जनों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ ही राशि पावर एवं स्टील कंपनी के जनरल मैनेजर  विनोद कुमार तिवारी के साथ अनेक अधिकारी जनों, कर्मचारियों की सहभागिता रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS