लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न | सोशल मीडिया में वायरल पशु क्रूरता बेजुबान जानवर(कुत्ता) के मामले में चौकी डिंडौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर  भेजा गया जेल | अम्बिकापुर: पशु क्रूरता अधिनियम के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार। | टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार | उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रमुख अभियंता को प्रशासकीय स्वीकृति का परिपत्र जारी: पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग के लिए 33.08 करोड़ मंजूर, 26.2 किमी सड़क बनेगी | तोखन साहू की पहल पर केंद्रीय स्वीकृति: रतनपुर को मिली बड़ी सौगात: ₹09.32 करोड़ से बनेगा आधुनिक डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट |

RECENT POSTS

मुंगेली लोरमी के ग्राम शिकारीडेरा में छापेमार कार्यवाही, 300 लीटर कच्ची शराब एवं 2550 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

300 लीटर कच्ची शराब और 2550 किलो महुआ लहान

मुंगेली जिला ब्यूरो -जितेंद्र पाठक

मुंगेली के ग्राम शिकारीडेरा में छापेमार कार्यवाही, 300 लीटर कच्ची शराब एवं 2550 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त

जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर मुंगेली, श्री राहुल देव द्वारा दिये गये निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी, श्री राजेश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी वृत्त मुंगेली एवं लोरमी के आबकारी उप निरीक्षक, विशेन चंद्रवंशी व जयसिंह मरकाम के नेतृत्व में संयुक्त गठित टीम द्वारा दिनांक 19.10.2024 दिन शनिवार को ग्राम शिकारीडेरा पहाड़ी के पास, थाना लोरमी में 300 लीटर कच्ची शराब एवं 2550 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्तकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34 (1) (क) (च), 34(2) व 59 (क) के तहत् प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी स्टॉफ रामसनेही यादव, हरिचरण खुंटे, लक्ष्मी प्रसाद खाण्डे, राजेश पटेल, जयेन्द्र नंदागौरी, शारदा मिश्रा, एवं वाहन चालक शामिल रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS