[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

बैगा ग्राम-छपरवा में टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन हेतु जनजागरूकता शिविर आयोजित

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बैगा ग्राम-छपरवा में टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन हेतु जनजागरूकता शिविर आयोजित

67 मरीजों की जांच कर दी गई दवाइयाँ एवं परामर्श

जितेन्द्र पाठक

लोरमी – कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में लोरमी विकाखण्ड के सुदूर वनांचल स्थित बैगा ग्राम छपरवा में टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन के लिए जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों का टीबी, कुष्ठ, शुगर, रक्तचाप आदि की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ एवं परामर्श निःशुल्क प्रदान किए गए। शिविर में कुल 67 मरीजों की जांच की गई, जिनमें टीबी संदिग्ध 06, सर्दी-जुकाम 11, बुखार 02, दाद-खुजली 09, बीपी-शुगर 07, एएनसी 02, हड्डी-पैर दर्द 12 सहित अन्य मरीज शामिल थे।

शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों को टीबी और कुष्ठ रोग के लक्षणों, उपचार और बचाव संबंधी पाम्पलेट वितरण कर जानकारी दी गई। संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच हेतु भेजे गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डीपीपीएमसी अमित सिंह, पीएमडीटी समन्वयक धीरज रात्रे, सेक्टर सुपरवाइजर मणिलाल पैकरा, आरएचओ संजू भास्कर, एएनएम योगेश मरकाम सहित मितानिन और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS