मुंगेली जिला मिनी आयु 11 वर्ष बालक – बालिका शतरंज़ चैंपियनशिप 28 अप्रैल को

लोरमी – जिला मिनी 11 वर्ष बालक – बालिका शतरंज़ चैंपियनशिप का आयोजन 28 अप्रैल 2026 रविवार को विकासखण्ड खेल केन्द्र लोरमी में प्रातः 9.30 बजे से आयोजित है । स्पर्धा का आयोजन मुंगेली जिला शतरंज संघ द्वारा किया जा रहा है ।
स्पर्धा के अंतर्गत 11 वर्ष से कम उम्र के बालक – बालिका प्रतिभागी भाग ले सकते हैं

स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी , पुरस्कार ,मेडल्स ,प्रमाण पत्र दिए जाएंगे । स्पर्धा में भाग लेने के लिए आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र का फोटो कॉपी प्रतिभागियों को लाना अनिवार्य है । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शाम 4.30 बजे आयोजित होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को संस्था के सौजन्य से एडवांस ट्रेनिंग देकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने तैयार किया जाएगा । चैंपियनशिप से चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य चैंपियनशिप में मुंगेली जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे ।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ओमप्रकाश वन्दे, सूर्यकान्त शर्मा, राजेश पाटले , विजेंद्र सिंह गहरवार , अरविंद पांडेय , कामता सिंह कुर्रे , अशोक यादव , अजय बघेल एवम मोहिंदर वर्मा
से संपर्क किया जा सकता है ।
- राज्यपाल शिक्षक सम्मान प्राप्त रघुनाथ सिंह राजपूत का संकुल स्तरीय सम्मान - September 8, 2026
- मुंगेली में साइबर जागृति की पहल: 450 विद्यार्थियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ, बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक - September 8, 2026
- जनदर्शन बना जरूरतमंदों के लिए उम्मीद का मंच जिले के करुपान निवासी महेंद्र साहू को मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल - September 8, 2026



