लेटेस्ट न्यूज़
कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं | साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” | 🇮🇳 छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! 🇮🇳 6 लेन हाईवे कारीडोर की मिली स्वीकृति  रायपुर → सिमगा → बेमेतरा → कवर्धा → भोपाल 🚧 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार 🚧 | डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… | मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। | मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज |

RECENT POSTS

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप 99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में मिला प्रथम स्थान, जिले का नाम हुआ रोशन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप

99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में मिला प्रथम स्थान, जिले का नाम हुआ रोशन

मुंगेली/लोरमी, 29 अप्रैल 2026// छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मुंगेली जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अंशुल शर्मा लोरमी के एक निजी विद्यालय के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है। वहीं मुंगेली की नंदिता देवांगन ने 98.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा की हेमा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लोरमी के चैतराम साहू ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय स्थित पंचम तल के सभागार से परिणाम जारी करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों की इस सफलता से उनके परिवारों सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज