लेटेस्ट न्यूज़
अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने व बिक्री करने वाले आरोपी के कब्जे से 55 लीटर शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल | मुंगेली जिला मिनी आयु 11 वर्ष बालक – बालिका शतरंज़ चैंपियनशिप 28 अप्रैल को | लोरमी की हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव | साइबर सेल की सराहनीय भूमिका: गुम हुए 90 मोबाईल करीब 13.50 लाख के मोबाईल को पुलिस ने लौटाया चेहरे मे आई खुशी | अवैध गांजा तस्करी:एक नाबालिग सहित 02 गांजा तस्करों को अवैध गांजा 22.700 किलोग्राम परिवहन करते दबोचा गया | छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर लिया गया बड़ा निर्णय |

RECENT POSTS

लोरमी की हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी की हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

अखरार की क्रिकेट पिच पर दिखा युवाओं का जोश, खेल भावना से जीता सबका दिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पांच टीमों को प्रदान किए क्रिकेट किट

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम अखरार में आयोजित रात्रिकालीन विधायक क्रिकेट कप प्रतियोगिता में शामिल होकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीम एसके हंटर औराबांधा को जीत की बधाई दी और उपविजेता अखरार इलेवन टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइनल मुकाबले में युवाओं का जोश और ऊर्जा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पांच टीमों को क्रिकेट किट वितरित की और सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री साव ने कहा कि गांव-गांव से खेल प्रतिभाएं निकलें, यही हमारा लक्ष्य है। खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो जीवन में सफलता दिलाने में मददगार साबित होता है। खेल युवाओं को स्वस्थ जीवन, अच्छे संस्कार और बेहतर समन्वय की सीख देता है।

उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8.50 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कबड्डी मैट उपलब्ध कराने और गांवों में खेल मैदान विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का तेजी से विकास हो रहा है और सभी गांवों के विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है।

रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला

फाइनल मैच में एसके हंटर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 50 रन बनाए। जवाब में उतरी अखरार इलेवन टीम 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 42 रन ही बना सकी और 8 रनों से मुकाबला हार गई। प्रतियोगिता में संतोष को मैन ऑफ द मैच, अविनाश शर्मा को बेस्ट फील्डर और विवेक जायसवाल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया।

इन पांच टीमों को क्रिकेट किट प्रदान की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सारिसताल के बागेश्वर इलेवन, अखरार इलेवन, उरई कछार इलेवन, sp इलेवन सरईपटेरा, प्रिंस इलेवन कंसरी को क्रिकेट किट प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति अनिता साहू , जनपद पंचायत सभापति वेदराम पटेल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे , जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा , संतोष साहू , घनश्याम खत्री , रवि शर्मा , ओंकार खत्री , महेंद्र खत्री , केशव तिवारी , बंटी तिवारी , मुकेश जायसवाल, अशोक साहू, राम निवास राठौर , घनेंद्र राजपूत , तामेश्वर साहू , नारायण प्रसाद, पीयूष साहू, आयोजक साथीगण, सरपंच, पंचगण, खेल प्रेमी साथी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
…..

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS