लेटेस्ट न्यूज़
पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग | “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” पुलिस विभाग द्वारा आयोजित | डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजुरी केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू के पहल से | विश्व बाघ दिवस: शिवतराई में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए बाघ और वृक्ष दोनों का संरक्षण जरूरी | आईजी ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक: सी सी टीवी कैमरे लगाने सहित अवैध कबाड़, मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की रेलवे के माध्यम से तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्यवाही के दिये गये निर्देश | बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकात |

RECENT POSTS

मानसून सत्र पूर्व खुड़िया बांध में मॉक ड्रिल का आयोजन, आपदा से निपटने हेतु तैयारी पूरी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – मुंगेली महानिदेशक नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं और एस.डी.आर.एफ. के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खुड़िया बांध लोरमी में नगर सेना की टीम द्वारा आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने एवं बाढ़ में फंसे व्यक्तियों को बचाने का मॉक ड्रिल किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर गिरधारी लाल यादव एवं लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं में घायल व चोटिल व्यक्तियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना है। इसके साथ ही इस मॉक अभ्यास द्वारा राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मुंगेली दीपांकुर नाथ ने बताया कि मॉक ड्रिल में मोटर बोट, नाव, लाइफ जैकेट, टार्च, सर्च लाइट तथा प्राथमिक उपचार उपकरणों सहित समस्त आवश्यक राहत एवं बचाव सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावशाली प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल में नगर सेना, पुलिस विभाग, पंचायत, स्वास्थ्य, राजस्व और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। एएसआई मेघा कुटारे ने बताया कि यह मॉक ड्रिल भविष्य में आपदा जैसी स्थिति में कार्यवाही हेतु तैयारियों का परीक्षण करने और उनमें सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

आईजी ने ली रेलवे सुरक्षा समिति की अहम बैठक: सी सी टीवी कैमरे लगाने सहित अवैध कबाड़, मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की रेलवे के माध्यम से तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्यवाही के दिये गये निर्देश