लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को परेड के साथ एके-47, इंसास रायफल के बारीकियों संबंध में बताया गया

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – दिनांक 16 मई को मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे की उपस्थिति में रक्षित केन्द्र मुंगेली के परेड ग्राउण्ड मे रक्षित निरीक्षक नरगिस खीष्ट तिग्गा बघेल के नेतृत्व में जिले में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का शुक्रवार को साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया।

जिला मुंगेली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सलामी तथा परेड का निरीक्षण कर कतारबद्ध रहते हुये ड्रिलिंग करने कहा गया, परेड के दौरान सबसे ज्यादा अनुशासित रहने की आवश्यकता होती है। परेड पश्चात् उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित आर्मोरर के द्वारा डेमो दिखाकर एके-47, इंसास रायफल के बारे मे बारीकियों से जानकारी दी गई तथा रायफल के चारे में प्रशिक्षण दिया जाकर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से आधुनिक हथियार को खोलने जोड़ने का अभ्यास कराया गया।

इसी दौरान परेड अभ्यास के साथ ही साथ यातायात पुलिस विभाग के द्वारा यातायात नियमों के बारे में बारिकी से जानकारी प्रदाय किया गया। परेड में उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली एस.आर. घृतलहरे, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल, जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS