[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

“ऑपरेशन बाज” की बड़ी सफलता: दिल्ली तक फैले पेशेवर चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की चोरी का खुलासा

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

“ऑपरेशन बाज” की बड़ी सफलता: दिल्ली तक फैले पेशेवर चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की चोरी का खुलासा

मुंगेली। सुशासन पर्व के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित इंटीग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम की मदद से मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। “ऑपरेशन बाज” के तहत नगर की पॉश कॉलोनी पृथ्वीग्रीन में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद आरोपी दिल्ली भाग गए थे, जहां वे लग्जरी जिंदगी जी रहे थे।

चोरी कर दिल्ली पहुंचे, ग्वालियर में पकड़ाया एक आरोपी

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को पृथ्वीग्रीन कॉलोनी फेस-1 में किरायेदार आयुष राम के घर का ताला तोड़कर 24.5 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी कर लिए गए थे। इसी रात त्रिभुवन यादव के घर से भी नगदी और जेवरात चोरी हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गईं।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से एक वाइट वैगन-आर (CG-04-KY-8365) वाहन संदिग्ध पाया गया, जिसके जरिए आरोपी वारदात के बाद भागे। बिलासपुर, रायपुर और दिल्ली एयरपोर्ट के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की गई।

ग्वालियर में सूरज कुर्रे गिरफ्तार, संदीप सतनामी फरार

मुख्य आरोपी संदीप सतनामी, सूरज कुर्रे और मंजीत चोरी के बाद वाहन से दिल्ली भाग गए थे। पुलिस टीम ने ग्वालियर (म.प्र.) में घेराबंदी कर सूरज कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि संदीप अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। संदीप की तलाश में मध्यप्रदेश पुलिस की मदद से सघन अभियान चलाया जा रहा है।

सात लाख से अधिक की नकदी और जेवरात बरामद

गिरफ्तार आरोपी वेदप्रकाश साहू उर्फ बेदू, गुलशन साहू, टिकेश्वर साहू और दो विधि से संघर्षरत बालकों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें:

₹20,14,740 नगद,₹6,65,000 के सोने-चांदी के जेवरात,₹4 लाख की वैगन-आर कार,तीन मोबाइल (₹48,000 मूल्य) कुल जप्ती: ₹30,67,740

अपराधियों पर कई थानों में केस दर्ज

फरार आरोपी संदीप सतनामी

गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में थाना भाटापारा ग्रामीण, शहरी, सिमगा (बलौदाबाजार) व खमतराई (रायपुर) में चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

फरार आरोपी मंजीत

इस कार्रवाई में थाना फास्टरपुर के निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, कोतवाली प्रभारी गिरजा शंकर यादव, सायबर सेल प्रभारी सुशील कुमार बंछोर समेत दर्जनों पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS