लेटेस्ट न्यूज़
हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से अधिक की धान की गड़बड़ी प्रभारी विक्रम सिंह पर दर्ज हुआ एफआईआर | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण, 10 गांवों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत | थाना लोरमी, जरहागांव क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एवं 02 प्रकरण सट्टा की कार्यवाही की गई | ग्राम डिंडोल🚩 “गांव चलो – बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य, प्रेरणादायी एवं जनसंपर्क केंद्रित कार्यक्रम सम्पन्न 🚩 | पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार | कलेक्टर ने लोरमी में प्रस्तावित नगर उद्यान स्थल का निरीक्षण, भूमि विवाद के शीघ्र निराकरण एवं विकास कार्यों में तेजी के निर्देश* |

RECENT POSTS

देवरहट शराब दुकान का एक तरफ विरोध तो दूसरी तरफ ग्रामीणों की सहमति से खुली शराब दुकान

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

देवरहट शराब दुकान का एक तरफ विरोध तो दूसरी तरफ ग्रामीणों की सहमति से खुली शराब दुकान

जितेन्द्र पाठक

ग्राम सभा की सहमति से देवरहट में खुली सरकारी शराब दुकान

प्रशासन ने लिया संज्ञान छेड़खानी प्रकरण में हुई त्वरित कार्रवाई

लोरमी – ग्राम देवरहट के शराब दुकान को बंद किये जाने को लेकर छात्रो व ग्रामीणों के द्वारा जन आंदोलन किया गया था, लेकिन वही तरफ ग्राम सभा के में शराब दुकान खोले जाने की सहमति प्रदान किया गया जाने की जानकारी मिली है।

गौरतलब है कि विकासखंड के ग्राम देवरहट में संचालित शराब दुकान को लेकर उठे सवालों तथा छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक एवं आबकारी अमले को तत्काल मौके पर भेजा गया और पुलिस द्वारा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई किये जाने की जानकारी दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस विषय में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। छेड़खानी की घटना में संलिप्त व्यक्तियों को रिमांड पर लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

बताया गया कि मीडिया में प्रकाशित खबरों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रशासन ने बताया कि देवरहट एवं आसपास के गांवों में पिछले लंबे समय से अवैध रूप से शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे क्षेत्र में अपराध की घटनाओं एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसी पृष्ठभूमि में आबकारी विभाग के नियमों के तहत ग्राम सभा से विधिवत प्रस्ताव पारित कराकर शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त की गई और उसके पश्चात सरकारी शराब दुकान का संचालन प्रारंभ किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण स्वयं अवैध शराब के बढ़ते कारोबार से परेशान थे और ग्रामीणों ने बैठक कर सरकारी शराब दुकान खोलने के पक्ष में अपनी सहमति व्यक्त की। हाल ही में आयोजित बैठक में भी ग्रामीणों ने विधिवत सहमति दर्ज कराई है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रा के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है, किन्तु इस आपराधिक घटना को शराब दुकान से जोड़ना उचित नहीं है, क्योंकि यह दुकान नियमानुसार, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत खोली गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा पूर्व में भी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर कई लोगों को गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले अक्टूबर माह में ग्राम सभा की सहमति और आबकारी मानकों के अनुरूप देवरहट में सरकारी शराब दुकान की स्थापना की गई थी।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS