लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी     11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, रतनपुर से भरनी-परसदा तक हुआ भव्य स्वागत | दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार | विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष | ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

हे माँ मेरी गलती क्या थी जो तुमने जन्म देकर मुझे मौत के हवाले छोड़ गयी

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरम़ी – नव माह गर्भ में रखकर किसी बच्चे को इस तरह बेसहारा छोड़ देना जायज नहीं, आखिर कोई मां इस तरह निर्मोही कैसे हो सकती है। लोरमी थाना क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम ढोलगी में नवजात शिशु की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है आख़िर इस नवजात शिशु की गलती क्या है। इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग के द्वारा पंचनामा कर नवजात शिशु की लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों ग्राम ढोलगी निवासी दिलेश्वर ध्रुव की बाड़ी में यह लाश मिली। पुलिस के द्वारा फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लिया गया । पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु नवजात शिशु की लाश को मुक्तिधाम में दफ़नाया गया। 

फिलहाल पुलिस टीम ग्राम के आंगनबाड़ी से गर्भवती महिलाओं की जानकारी लिया जा रहा है जिसके आधार से पुलिस लवारिस नवजात शिशु के माता का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले समीपस्थ ग्राम कोसाबाड़ी से भी एक नाबालिक लड़की के गायब होने का मुद्दा सामने आया था। इसके बाद यह दूसरी घटना है। आपको बता दें कि ढोलगी परसवारा क्षेत्र में अक्सर कुछ ना कुछ ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, यह संवेदनशील क्षेत्र में भी आता है। गांव में नवजात शिशु की लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है। ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विभाग को अति गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है।

पुलिस ने नवजात शिशु के शव को दफनाया

ढोलगी में मिली लावारिस नवजात शिशु के शव को पुलिस के पीएम कराकर शव को लोरमी नगर के मुक्तिधाम में विधि विधान के साथ दफनाया गया इस दौरान पुलिस टीम युगल किशोर उपाध्याय सहित स्टाफ़ मौजूद रहे।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS