[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

मेडिकल टीम वनांचल के बैगा आदिवासियों को कम्बल वितरण करेंगे

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी – मेडिकल टीम लोरमी की ओर से ग्राम औरापानी में 22 दिसंबर रविवार को बैगा आदिवासियों को कंबल वितरण किया जाएगा। इन दिनों वनांचल क्षेत्रों में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है जिसको ध्यान में रखते हुए ठंड से निजात दिलाने के लिए बैगा आदिवासियों को कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके पूर्व मेडिकल टीम ने कई बार स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की निशुल्क जांच एवं उपचार किया है। कंबल वितरण के लिए मेडिकल टीम के प्रमुख, अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास, सचिव मुकेश कश्यप, कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, हरीश देवांगन, जीवन साहू, तिरिथ राम, दीपक साहू, राजकुमार जोशी, सौरभ शर्मा, पंकज ठाकुर, बलबीर साहू आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इससे जररूतमंदों को ठंड से निजात मिलेगी।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS