नगर में विभिन्न स्वरूपों में विराजे मंगल मूर्ति श्री गणेश,
मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक
लोरमी – नगर में गणेशोत्सव पर्व की धूम देखने को मिल रही है। नगर के विभिन्न मोहल्लों, वार्डों एवं पंडालों में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएँ विराजमान की गई हैं, जहाँ सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तगण बड़े ही श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
लोरमी नगर के प्रमुख स्थान जिसमें नवदीप गणेशोत्सव समिति बाजारपारा,












माॅ शीतला गणेशोत्सव समिति, जय दुर्गा वार्ड गणेश समिति, ईगल ग्रुप फौव्वारा चौक, ब्राम्हणपारा गणेशोत्सव समिति, राजबाड़ा, गायत्री नगर गणेशोत्सव समिति एकता नवयुवक समिति माहामाया पारा, डबरीपारा, मानस मंच, रानीगांव, शांति चौक सहित नगर के आसपास ग्राम खाम्ही, रेहूॅटा, झझपुरी, ड़ोगरिया, जुनापारा, बोड़तरा कला, खुड़िया, सहित आसपास क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमाएँ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं झाँकी के माध्यम से धार्मिक संदेश दिए जा रहे हैं तो कहीं आधुनिक रोशनी और सजावट ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया है। प्रतिदिन सुबह-शाम आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं। गणेशोत्सव के अवसर पर नगर में सामाजिक एकता और सद्भाव का अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है। सभी वर्गों के लोग मिलकर इस पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मना रहे हैं।
- खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना: सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए किया गया संयुक्त निरीक्षण - October 30, 2026
- दीपावली पर पटाखा दुकानों की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग सख्त, जारी किए दिशा-निर्देश - October 30, 2026
- राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था युवक, तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल - October 29, 2026

