नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी का लोरमी पुलिस ने किया खुलासा
थाना लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवलपुर गुड़ फैक्ट्री के कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वालों पर लोरमी पुलिस की कड़ी प्रहार आरोपियों से चोरी गये सामान, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लूना एवं पीकप जुमला कीमती 4,88,000 रूपये को किया गया जप्त चोरों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही
आरोपी:- मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल,कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष,शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी ,असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली

मुंगेली :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना लोरमी अंतर्गत ग्राम नवलपुर महामाया गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी के आरोपी एवं माल मशरूका की पता तलाश करने हेतु लोरमी पुलिस की विशेष टीम गठित कर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.05.2026 को प्रार्थी हेमंत कुमार कश्यप पिता राधेश्याम कश्यप उम्र 36 साल निवासी नवलपुर थाना लोरमी, जिला मुंगेली द्वारा थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.05.2026 को प्रार्थी के पिता का दशगात्र कार्यकम प्रस्तावित होने से दिनांक 23.05.2026 के रात्रि करीब 11 बजे प्रार्थी एवं परिवार के लोग दशगात्र हेतु समान बनवाने मे व्यस्त थे। प्रार्थी के घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर उसके खेत प्लाट में महामाया गुड़ फैक्ट्री है, जो विगत दो वर्ष से बंद है। फैक्ट्री में बने कमरों में बिजली समान रखा हुआ जिसमें दिनांक 23-24.05.2026 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा गुड़ फैक्ट्री स्थित कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे चरखा मोटर, जूस मोटर, चैन कुप्पी ब्लाक, लोहे का कबाड़ी समान, चरखा स्टार्टर, इलेव केबी लाईन डिस्क ग्रिफर एवं फैक्ट्री का लोहे का सामान कीमती 66000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 233/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना तंत्र एवं टेक्निकल इनपुट के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोर एवं चोरी गये सामान की पता तलाश के दौरान दिनांक 26.05.2026 को रात्रि में पुनः प्रार्थी के गुड़ फैक्ट्री मे चोरी करने का प्रयास करते एक अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा गया। जिन्होनें नाम पता पूछने पर अपना मनीष देवार निवासी शिवघाट लोरमी बताया। आरोपी मनीष देवार को मनोवैज्ञानिक व तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने अन्य साथीगण कन्हैया देवार उर्फ बोदकू, शिवा देवार, भोदू देवार, बिन्नू देवार, करनदाता देवार सभी निवासी देवार पारा लोरमी के साथ मिलकर ग्राम नवलपुर प्रार्थी के महामाया गुड़ फैक्ट्री में ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी कन्हैया देवार उर्फ बोदकू देवार को हिरासत में पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के सामान को खरीदने वाले कबाड़ी संचालक शंकर देवार निवासी शिवघाट लोरमी एवं असगर खान निवासी मुंगेली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी का मशरूका खरीदना स्वीकार करने पर आरोपियों से चोरी गये मशरूका कीमती 28000 रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-04 केवी-6682 कीमती 45000 रूपये, टीवीएस लूना बिना नंबर कीमती 15000 रूपये एवं पीकअप वाहन क्रमांक सीजी-09 जेआर-6326 कीमती 04 लाख रूपये कुल जुमला कीमती 4,88,000 रूपये को जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपीगण (1) मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल, (2) कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष, (3) शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी एवं (4) असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 28.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, सउनि. यशवंत राजपूत, प्रआर. दयाल गवास्कर, लोकेश्वर कौशिक, चंद्रकुमार ध्रुव, आर. राजू साहू, सीताराम बर्मन, युगल किशोर, देवीचंद नवरंग एवं धर्मेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी:- मनीष देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 32 साल,कन्हैया उर्फ बोदकू देवार पिता गनेश देवार उम्र 20 वर्ष,शंकर देवार पिता स्वरूप देवार उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी देवारपारा शिवघाट लोरमी थाना लोरमी ,असगर खान पिता जारद खान उम्र 43 साल सा. सुभाष वार्ड बड़ा बाजार मुंगेली जिला मुंगेली
अपील:- जिला पुलिस मुंगेली नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों/दुकानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगवायें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल डायल-112 या नगदीकी थाना सूचित करें।
- नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल… - May 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन - May 29, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम - May 29, 2026









