*आबकारी विभाग की कार्रवाई*
07 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किग्रा महुआ लहान जब्त

मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025// जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम शिकारीडेरा में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी के प्रभारी विशेन चन्द्रवंशी और आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
EDITOR IN CHIEF at BHARAT KHABAR 9
भारत खबर 9 एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है जो आपको देश-दुनिया की हर बड़ी और ज़मीनी खबर से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है आपको निष्पक्ष, तटस्थ और तथ्य-आधारित जानकारी देना, ताकि आप हर मुद्दे पर सही राय बना सकें।
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
- खुड़िया मल्टी-विलेज जल प्रदाय योजना: सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए किया गया संयुक्त निरीक्षण - October 30, 2026
- दीपावली पर पटाखा दुकानों की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग सख्त, जारी किए दिशा-निर्देश - October 30, 2026
- राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा था युवक, तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल - October 29, 2026

