[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

अवैध शराब के ऊपर कोनी पुलिस का प्रहार 39 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 3120 रू जप्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

🔶✨ अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार ✨🔶

✨🔶 आरोपी के कब्जे से 39 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 3120 रू जप्त ✨🔶
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 10/12/25 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम कछार कचरा फैक्ट्री के पास देशी प्लेन शराब लेकर ग्राम कछार की ओर जा रहा है कि मुखबिर सूचना पर कोनी पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति ग्राम कछार की ओर जाते मिला उसके हाथ में एक झोला था जिसे चेक करने पर कांच की शीशी में प्रत्येक में 180- 180 एम एल देशी प्लेन शराब भरा हुआ 39 नग पाव कीमती 3120 रू मिला व्यक्ति का नाम पूछने पर अपना नाम विक्रम पटेल पिता बिहारी पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम कछार थाना कोनी जिला बिलासपुर का होना बताया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया उपरोक्त देशी प्लेन शराब को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया आरोपी विक्रम पटेल का कृत्य धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया गया है।

🚨 कोनी पुलिस की जनअपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS