सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न

सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर के संयोजन में सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई लोरमी का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी एस राजपूत जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी सुनील शर्मा सर, ए पी सी संदीप उपाध्याय लेख राम साहू, सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रप्रकाश तिवारी कोटा ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर मानिकपुरी उपस्थित रहे।इस दौरान सहायक शिक्षक फेडरेशन विकास खंड लोरमी के सैंकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच रंग गुलाल का महापर्व होली मिलन आदर्श रूप में पूरी सादगी एवं समरसता के साथ मनाते हुए आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।साथ ही उपस्थिति समस्त अतिथियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षक हित में व्यक्तव्य दिया गया तथा वर्तमान में शिक्षकों के देशव्यापी ज्वलंत मुद्दे टेट परीक्षा पर सरकार के समक्ष संगठनात्मक लड़ाई के साथ साथ उसके सकारात्मक पहल पर भी चर्चा की गई।साथ ही समस्त शिक्षक साथियों के सभी समस्याओं को हर संभव हल करने की भी बात की गई।
इस दौरान प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अंचल,जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती माया राजपूत,मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष राधिका देवांगन, Lormi महिला ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता मरकाम,जिला मीडिया प्रभारी ओ पी साहू, वरिषा मंडावी, पुष्पा कुलमित्र,साधना ध्रुव,दुर्गा उरेती,प्रेम जायसवाल,ईश्वर साहू,जितेंद्र कुमार वैष्णव,संस्कार साहू,अश्वनी साहू,निलेश दुबे,सुलभ त्रिपाठी, संजुलता खांडे,चैन सिंह पोर्टे, बुद्ध सिंह बैगा,रामायण राजपूत,आनंद श्रीवास,नंद कुमार कश्यप,मनीषा जगत,रामानुज विश्वकर्मा,भुनेश्वर यादव आदि के साथ साथ बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक जितेंद्र कुमार वैष्णव एवं संस्कार साहू के द्वारा किया गया।
- सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न - March 7, 2026
- सोशल मीडिया में वायरल पशु क्रूरता बेजुबान जानवर(कुत्ता) के मामले में चौकी डिंडौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल - March 7, 2026
- अम्बिकापुर: पशु क्रूरता अधिनियम के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार। - March 6, 2026




