लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न | सोशल मीडिया में वायरल पशु क्रूरता बेजुबान जानवर(कुत्ता) के मामले में चौकी डिंडौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर  भेजा गया जेल | अम्बिकापुर: पशु क्रूरता अधिनियम के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार। | टोयोटा शो रुम के पास ट्रेलर गाड़ी को रुकवा कर लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार | उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रमुख अभियंता को प्रशासकीय स्वीकृति का परिपत्र जारी: पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग के लिए 33.08 करोड़ मंजूर, 26.2 किमी सड़क बनेगी | तोखन साहू की पहल पर केंद्रीय स्वीकृति: रतनपुर को मिली बड़ी सौगात: ₹09.32 करोड़ से बनेगा आधुनिक डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट |

RECENT POSTS

आज से प्रभात फेरी सबद कीर्तन में सुमिरन किए जाएंगे गुरुनानक देव जी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज की ओर से शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें सिख समाज के महिला-पुरुष शबद-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करते है और कीर्तन करते हुवे वापस गुरुद्वारा पहुंचते है। बता दें कि गुरुनानक जयंती इस बार 15 नवंबर को है। उसके उपलक्ष्य में सिख समाज की ओर से 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक शहर में रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सभी लोग गुरुद्वारे एकत्रित होते हैं,और प्रभात फेरी का समापन होता है। गुरु नानक जयंती तक यह प्रभात फेरी शहर में चलेगी। जो सुबह चार बजे निकलती है और सुबह सात बजे वापस गुरुद्वारा आती है। सिख समाज गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी लोरमी ने बैठक किया और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्सव धूम धाम से मनाने रूपरेखा बनाई। प्रभात फेरी कार्यक्रम के सबंध में जानकारी प्रबंधन कमेटी के मिडिया प्रभारी सरदार देवेन्द्र पाल सिंग उबेजा ने दी है।गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा लोरमी के प्रधान अनिल सलूजा, अमित सलूजा उपाध्यक्ष, रितेश सलूजा सचिव, कुलजीत सिंह उबेजा सह सचिव, विकाश सलूजा सहसचिव, सरनजीत छाबड़ा कोषाध्यक्ष, स.सुरजीत सिँह उबेजा संरक्षक, मनंजीत सिँह सलूजा संरक्षक, अशोक सलूजा संरक्षक, निर्मल छाबड़ा संरक्षक, गुरमीत सलूजा संरक्षक, राजेंद्र सलूजा स्टेज सेक्रेटरी, देवेंद्र पाल सिँह, आकाश सलूजा मीडिया प्रभारी, मंजीत सिँह उबेजा, नवनीत उबेजा, नितेश साहनी, रौनक सलूजा स्टोर प्रभारी उपस्थित रहे!

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS