लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग रोकने संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग रोकने औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में संयुक्त टीम द्वारा मुंगेली के 09 मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के संबंध में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 02 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स की दवाएं बरामद किया गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि फर्म द्वारा दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नही करने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही औषधि नियमावली की अनियमितता पाए जाने वाले फर्मों को नोटिस देने और संतोषप्रद जवाब नही पाये जाने पर विभाग द्वारा औषधि नियमावली के तहत कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि औषधि विभाग द्वारा नशीली दवाओं के विक्रय के संबंध मे विगत 08 माह में जिले के विभिन्न 15 औषधि प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया, जिसमें से 14 मेडिकल दुकानों की अनुज्ञप्तियों को निलंबित किया गया है। इस दौरान औषधि निरीक्षक महेन्द्र देवांगन, नोहर सिंह खरे, औषधि विभाग एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम संयुक्त रूप से उपस्थित थे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS