जी.एच. रायसोनी मेमोरियल एक दिवसीय रेपिड शतरंज़ प्रतियोगिता 14 दिसम्बर को , 30,000 रूपये कुल पुरस्कार राशि


लोरमी – जी. एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त पहल व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज़ संघ के निर्देशन में मुंगेली जिला शतरंज़ संघ द्वारा जी. एच. रायसोनी मेमोरियल एक दिवसीय रेपिड शतरंज़ स्पर्धा का आयोजन विकासखण्ड खेल केंद्र , लोरमी में किया जा रहा हैं । मुंगेली जिला शतरंज़ संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जी. एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में शतरंज़ खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियो को एक प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा हैं ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सके ।
इस प्रतियोगिता में कुल 30 ,000 रुपये की नगद पुरस्कार राशि विजेता खिलाड़ियो को दी जाएगी ।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3500 रुपए एवम ट्रॉफी , द्वितीय पुरस्कार 2500 रुपये एवम ट्रॉफी , तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये एवम ट्रॉफी चतुर्थ पुरस्कार 1500 रुपये एवम मोमेंटो , पांचवा पुरस्कार 1000 रुपये एवम मोमेंटो , छठवां से दसवां पुरस्कार 600 रुपये प्रत्येक को , ग्यारहवें से तेइसवां पुरस्कार 300 रुपये प्रत्येक को दिया जाएगा ।
सब जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2000 रुपये एवम ट्रॉफी , द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपये एवम ट्रॉफी , तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये एवम ट्रॉफी , चतुर्थ पुरस्कार 600 रुपये एवम ट्रॉफी , पाँचवा पुरस्कार 400 रुपये एवम मोमेंटो , छठवां से दसवां पुरस्कार 300 रुपये प्रत्येक को दिया जाएगा ।
जूनियर बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 600 रुपये एवम मोमेंटो , द्वितीय पुरस्कार 400 रुपये एवम मोमेंटो तृतीय पुरस्कार 300 रुपये एवम मोमेंटो दिया जाएगा ।
जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार 600 रुपये एवम मोमेंटो , द्वितीय पुरस्कार 400 रुपये एवम मोमेंटो तृतीय पुरस्कार 300 रुपये एवम मोमेंटो दिया जाएगा ।
आयु 11 वर्ष बालक में प्रथम पुरस्कार 400 रुपये एवम मोमेंटो द्वितीय पुरस्कार 350 रुपये एवम मोमेंटो
आयु 11 वर्ष बालिका में प्रथम 400 रुपये एवम मोमेंटो द्वितीय पुरस्कार 350 रुपये एवम मोमेंटो
आयु 9 वर्ष बालक में प्रथम 400 रुपये एवम मोमेंटो एवम द्वितीय 350 रुपये एवम मोमेंटो
आयु 9 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम 400 रुपये एवम मोमेंटो द्वितीय 350 रुपये एवम मोमेंटो
आयु 7 वर्ष बालक में प्रथम 400 रुपये एवम मोमेंटो एवम द्वितीय 350 रुपये एवम मोमेंटो
आयु 7 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम 400 रुपये एवम ट्रॉफी द्वितीय 350 रुपये एवम ट्रॉफी दिया जाएगा।
प्रतियोगिता 8 चक्रों में खेली जाएगी टाइम कंट्रोल 25 मिनट 5 सेकंड का इंक्रीमेंट दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ओमप्रकाश वन्दे ,सूर्यकान्त शर्मा, अरविंद पांडेय एवम अजय बघेल से सम्पर्क किया जा सकता हैं ।
- यात्रियों को हो रही असुविधा पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लिया संज्ञान - October 28, 2026
- बिलासपुर-मुंगेली में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, समय-सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी: तोखन के सख्त निर्देश - October 28, 2026
- कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन के क्रियान्वयन की दिशा में बड़ा कदम, राज्य सरकार ने दी शत-प्रतिशत इक्विटी निवेश को मंजूरी: तोखन साहू - October 28, 2026

