[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

आबकारी विभाग की कार्रवाई10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किग्रा महुआ लहान जब्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

आबकारी विभाग की कार्रवाई10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किग्रा महुआ लाहन जब्त

जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले के ग्राम सेमरचुवा खार झोपड़ीनुमा ट्यूबवेल के पास 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी दुर्गेश पटेल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS