लेटेस्ट न्यूज़
तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित | जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा | भारी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार |

RECENT POSTS

शक्ति संवर्धन गायत्री यज्ञ को लेकर ग्रामवासियों में दिख रहा है उत्साह

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली जिला ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – समीपस्थ ग्राम सुकली में चार दिवसीय शक्ति संवर्धन 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 14 नवंबर से शुरू होने जा रहा है और 17 नवंबर को समापन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्रामवासियों और गायत्री परिवार के सदस्यों में अपार उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी तारतम्य में सुकली एवं आसपास के गांवों में सभी घरों में अन्नदान हेतु थैला वितरण किया गया। महिलाओं में खास उमंग दिख रहा है। गायत्री परिवार के कार्यक्रमों में यज्ञ, पूजन, भजन, कीर्तन, विभिन्न संस्कार यथा गर्भ संस्कार, नामकरण, मुण्डन, अन्नप्राशन, दीक्षा, जनेऊ, विद्याआरंभ, विवाह आदि संस्कार नि:शुल्क शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। विशेषज्ञ कार्यकर्ता आ करके अनेक विषयों पर अपने तथ्यात्मक जानकारी से उपस्थित जनता का प्रबोधन करते हैं। समाज में परिवर्तन तथा वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त रैली, स्वच्छता अभियान और व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर स्कूलों और कॉलेजों में लगाकर संबोधित करते है। ऐसे कार्य करने के लिए अधिकतर गायत्री परिवार के योजनाओं को देखा जाता है। मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण, मानव से महामानव, नर से नारायण बने। इसी तारतम्य में नशामुक्ति अभियान नारी सशक्तिकरण तथा युवा संवर्धन का यह उपक्रम ग्राम सुकली में बड़े ही उत्साह के साथ इस चार दिवसीय यज्ञ का आयोजन ग्राम के समस्त बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं की सहमति से किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इंद्रजीत ध्रुव, विश्राम सोरी, राजेंद्र ध्रुव, श्रीधर कश्यप, नोहर राजपूत, मधु ध्रुव, भगवती ध्रुव, उमाशंकर सिंह, महावीर सिंह, रामनिवास सिंह, ग्राम के सरपंच नोहर सिंह एवं लोरमी क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा