
मुंगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
लोरमी – शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाला सारधा का आकस्मिक निरीक्षण सहायविकास खंड शिक्षाधिकारी सुनील शर्मा एवम खंड समन्वयक डी सी डाहिरे द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उन्होने छठवी सातवी और कक्षा आठवी के छात्र छात्राओ से हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से सम्बंधित पढने व लिखने की जानकारी प्राप्त की सभी छात्र छात्राओ को एबीईओ शर्मा ने पढने और लिखने तथा याद करने की रोचक विधि बतलायी। उन्होने सभी शिक्षको से सभी विषयो पर सकारात्मक चर्चा करते हुए शिक्षा को ही विकास का सर्वांगीण आधार बतलाया। मध्याह्न भोजन को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने का निर्देश भी उन्होने दिया। उक्त अवसर पर शैक्षिक समन्वयक केशव चौहान प्रधानपाठक प्रदुम्न राम पटेल शिक्षक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी संतोष कुमार गहरे,नरसिंह राठौर श्रीमती सावित्री साहू श्रीमती सरिता साहू व भृत्य जसवंत सिंह उपस्थित थे।

समस्त स्टाफ ने एबीईओ सुनील शर्मा एवम खंड समन्वयक डी सी डाहिरे को कलम भेटकर सम्मानित किया। दोनो अधिकारियो ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी सहित सभी शिक्षको को शुभकामनाए देते हुए इसी प्रकार शैक्षिक गुणवत्ता प्रदान करने मे अपनी महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया।
- सहायक शिक्षक फेडरेशन लोरमी का होली मिलन समारोह संपन्न - March 7, 2026
- सोशल मीडिया में वायरल पशु क्रूरता बेजुबान जानवर(कुत्ता) के मामले में चौकी डिंडौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल - March 7, 2026
- अम्बिकापुर: पशु क्रूरता अधिनियम के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार। - March 6, 2026




