लेटेस्ट न्यूज़
मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… | मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। | मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम | वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित | 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक |

RECENT POSTS

युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू व साथी योगेश डहरिया पर जानलेवा हमला, पशु तस्करों की दबंगई उजागर

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

🔴 युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू व साथी योगेश डहरिया पर जानलेवा हमला, पशु तस्करों की दबंगई उजागर

जितेन्द्र पाठक

लोरमी – छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप साहू एवं उनके साथी योगेश डहरिया पर बीती रात हुए जानलेवा हमले से जिले में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस गंभीर घटना को लेकर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया ने लोरमी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे दिलीप साहू अपने साथी योगेश डहरिया के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम अमलडीहा के पास उन्होंने एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक MP20 GB 4759) को रोका, जिसमें अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। पूछताछ करने पर वाहन में सवार तिरिथ साहू एवं उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने दिलीप साहू को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके साथी योगेश डहरिया के साथ भी मारपीट की गई और जातिसूचक गालियां देते हुए उन्हें धमकाया गया। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा दोनों को जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है।
युवा कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं, जिससे संगठन में रोष है। संगठन ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य कठोर धाराओं में तत्काल कार्रवाई की जाए।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो जिला युवा कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के दौरान युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हिमांशु यादव, तातुराम साहू, सजल यादव, योगेश डहरिया, साहिल डहरिया, प्रमोद साहू, नरेश साहू, राम साहू आदि युवक कांग्रेस उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश