
ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक
लोरमी – लोरमी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 4 बाजार स्थल के पास नाली खुली होने के कारण गाय नाली में गिर गया, वार्डवासियों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद गाय को निकाला गया।

गौरतलब है कि खुले नालियों में आये दिन कभी मवेशी तो कभी आदमी गिरते रहते है वार्ड क्रमांक 4 के बाजार स्थल में नालियों का स्लैब टूट जाने से काफी वर्षो से नाली खुली पड़ी है जिसमे कभी मवेशी या फिर आदमी गिरने की बात समाने आते रहती है आज फिर एक गाय वार्ड क्रमांक 4 बजारपारा के खुली नाली में गाय गिर गयी वही नाली में गाय काफी देर फंसी रही, गाय को गिरे देख रामु यादव, जितेन्द्र यादव, सागर रजक, नानू जायसवाल, पिंटू जायसवाल, बंटी शर्मा, दिलीप सुकरवारे, विजय चन्देल, चिरंचिवी गुप्ता आदि ने काफी मशक्क्त करने बाद गाय को नाली से निकाला गया।

कई बार कहने के बाद नही बनाये स्लेंब –
वार्डवासियों के द्वारा बताया गया कि लगभग 5 वर्ष से नाली का स्लेब टूट गया था नगरपालिका के सम्बंधित अधिकारी को भी इसके जानकारी दिया जा चुका है लेकिन आज तक नही बनाया गया। नाली में मवेशी के साथ कई बार आदमी भी गिर चुका है। आपको बता दे कि प्रतिदिन हटरी व बुधवार व रविवार को यहां बाजार भी लगता है काफी लोगो का आना जाना रहता है। आसपास छोटे छोटे बच्चे भी खेलते रहते है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। वार्डवासियों के द्वारा नाली में जल्द से जल्द ढक्क्न लगाए जाने की बात वार्डवासियों ने किया है।

नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने कहा कि अधिकारी को जाकर निरीक्षण कर स्लेब डालने के लिए कहा जायेगा।
वार्ड क्रमांक 4 पार्षद आलोक शिवहरे ने कहा कि आपके द्वारा जानकारी मिला है खुले नाली में जल्द से जल्द स्लेब डलवाया जाएगा, इस मामले में नगरपालिका सीएमओ से बात करता हूं।
- डिंडौरी से बटहा तक तिरंगा यात्रा आज, शामिल होंगे साव - August 11, 2025
- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने करका में जनजातीय बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन - August 10, 2025
- फास्टरपुर महाविद्यालय सेतगंगा में आयोजित हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम - August 8, 2025