15 फरवरी से महाशिवरात्रि के पर्व में निकलेगी विशेष झांकी के साथ महाकाल यात्रा


जितेन्द्र पाठक
लोरमी – लोरमी नगर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल यात्रा का आयोजन लोरमी महाकाल सेना के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ महाकाल यात्रा निकाला जाएगा।

15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल सेना लोरमी के द्वारा महाकाल यात्रा का आयोजन पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष किया जा रहा है महाकाल यात्रा का आयोजन नगर के मानस मंच स्थल से पूजा अर्चना कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महाकाल यात्रा लोरमी मेरठ से आये कलाकारों के द्वारा शिव बारात की विशेष प्रस्तुति साथ में महाकाल दरबार, शिव पार्वती नंदी झांकी, के साथ झांकी की प्रस्तुति साथ श्री गौरी रानी धूमाल, आकर्षक आतिशबाजी के साथ महाकाल यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए नगर के देव स्थल शिवघाट के शिव मंदिर के महाआरती के बाद यात्रा का विराम किया जाएगा । आयोजन को सफल बनाने के लिए महाकाल सेना के हिमांशु यादव, मोनू यादव, प्रेम यादव, अंश पाठक, आयुष पाठके, राजेश जायसवाल, आशुतोष केशरवानी, अतुल डड़सेना, तनिष्क डड़सेना, नागेश गुप्ता, सूरज जायसवाल, वंश ध्रुव, अखिल शर्मा, मनीष जायसवाल सहित नगरवासी, महाकाल के भक्त जूट हए है।
- खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की - June 14, 2026
- भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक - June 14, 2026
- मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित - June 13, 2026









