लेटेस्ट न्यूज़
ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद | पामगढ़ में पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का भव्य स्वागत, गुरु भक्ति से भक्तिमय हुआ श्री अद्वैत आश्रम | लोरमी मुख्य मार्ग की ऊँचाई यथावत रखने व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से की मांग आज जनदर्शन में | जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं  520 से अधिक आवेदकों ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी अपनी मांगें एवं समस्याएं | जनदर्शन: लोरमी में 14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री श्री साव सुनेंगे आम नागरिकों की समस्याएं | मुंगेली पुलिस के ‘पहल’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन और उत्कृष्ट छात्रों का किया सम्मान

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे

लोरमी की पहचान तेजी बदल रही, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से नाम हुआ रोशन : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन और उत्कृष्ट छात्रों का किया सम्मान

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार की शाम लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव उमंग उत्सव में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री साव ने विद्यालय के होनहार बच्चों को सम्मानित कर निरंतर आगे बढ़ने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्रों एवं पालकों को संबोधित कर कहा कि,यह स्कूल लगातार उल्लेखनीय प्रगति और तरक्की कर रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि, शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल लोरमी को आगे बढ़ रहा है। बोर्ड परीक्षा में यहां के बच्चे लगातार प्रावीण्य सूची में स्थान बना रहे हैं।

श्री साव ने कहा कि, क्षेत्र के युवाओं का चयन लगातार पीएससी में हो रहा है। ये शिक्षकों की मेहनत और पालकों के मार्गदर्शन का कमाल है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि, आपके आशीर्वाद से सेवा का अवसर मिला हैं पूरी ईमानदारी से शिक्षा और खेल के लिए दो साल में ईमानदारी से काम किया है। दो साल में लोरमी की दिशा और दशा बदलती दिख रही है।

श्री साव ने बताया कि, लोरमी क्षेत्र में चारों तरफ सड़कें बन रही है। भव्य नवनिर्मित मानस मंच लोरमी का गौरव बना गया है। शहर की तस्वीर बदल गई है। मंगलम भवन के रोड की सुंदरता देखते बनती है।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह , राजेंद्र पाटकर, नरेंद्र पाटकर , जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
…… ……

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS