
लोरमी – 17 नवंबर दिन रविवार को संस्था द्वारा जगन्नाथ मल्टिश्पेश्यलिटी हास्पिटल रायपुर के सहयोग से कैंसर जांच एवं जन – जागरूकता शिविर के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होना है जिसके लिए आज लोरमी के महाराणा प्रताप स्कुल, न्यू जेनरेशन पब्लिक स्कूल, राजीव गांधी आर्ट्स एंड साइंस कालेज, पद्मावती कालेज के बच्चों को जानकारी दी गयी साथ ही बच्चों को कैंसर जिन माध्यमों से होता है उसके विषय में जागरूक किया गया। कैंसर आज किस स्तर पर फ़ैल रहा उसके विषय में जागरूक किया गया।

संस्था के सदस्य अजय ताम्रकार एवं संजय राजपूत के द्वारा पालिथीन और सब्जी के माध्यम से हमारे शरीर के अंदर जानें वाले घातक कैमिकल जो कैंसर के कारक है उसके विषय में विस्तार पुवँक बताया गया।

राम परिहार के द्वारा कैंसर वैक्सीनेशन करवाकर हम कैसे कैंसर रूपी महामारी से बच सकते हैं इस विषय पर प्रकाश डाला गया। उक्त जन-जागरूकता कार्यक्रम में महाराणा प्रताप विद्यालय के प्राचार्य सी एस राजपूत, न्यु जनरेशन स्कुल के संचालक राजेन्द्र पाटकर नरेंद्र पाटकर, विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य आर एस साहु, एवं पद्ममावति महाविद्यालय के शिक्षक अक्षय निषाद का हार्दिक आभार जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनानें में संस्था को महत्वपूर्ण सहयोग किया।

- लोरमी में आयोजित हुई आस पड़ोस युवा संसद, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प - October 31, 2026
- मुंगेली जिले को बड़ी सौगात: सात सड़कों के निर्माण के लिए 20.30 करोड़ रुपये मंजूर - October 31, 2026
- खुड़िया रेंज के कारीडोंगरी में बाधिन ने किया दो हिरणों का शिकार जंगल एरिया में एलर्ट - October 31, 2026

