लेटेस्ट न्यूज़
लालपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही दिव्यांग युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल | केबल वायर चोरी के प्रकरण में 03 आरोपियों एवं 2 विधि से संघर्षरत बालकों से चोरी गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद करते हुए किया गिरफ्तार | मुंगेली पुलिस की तत्परता – देवरहट लुट की घटना को 48 घंटों में किया खुलासा 04 आरोपी सहित 04 नाबालिग को सोने चांदी के आभूषण सहित किया गिरफ्तार | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में मुंगेली एवं लोरमी में NFL आउटलेट स्थापित करने का माँग किये | गौ विज्ञान परीक्षा: कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान | महानदी जल विवाद: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर हल की जगी उम्मीद |

RECENT POSTS

5 दिनों से लापता बच्ची के परिजनों से मिले कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि मंडल, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी- ग्राम कोसाबाड़ी पहुँचकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने 7 वर्षीय बालिका के 5 दिनों से लापता होने के संबंध में राज्यपाल के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौपकर पीड़ित परिजनों से से मुलाकात किये।

मूँगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने ज्ञापन के दौरान बताया कि कॉंग्रेस के प्रतिनिधि मंडल संज्ञान में यह गंभीर मामला लाना चाहते हैं कि क ग्राम कोसवाड़ी, थाना लोरमी जिला मुंगेली की एक 7 वर्ष की मासूम बच्ची विगत 5 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा परिजर्नी से मुलाक़ात की गई, इस दौरान लापता बच्ची के मातापिता और परिजनों ने बताया कि बच्ची को लापता हुए लगभग 5 दिन हो गए, जिसको लेकर अब परिजन भयभीत नजर आ रहे है।

बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट संबंधित पुलिस थाने में दर्ज की जा चुकी है, किंतु पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या प्रगति सामने नहीं आई है। यह प्रशासनिक उदासीनता अत्यंत चिंताजनक है और बच्ची की सुरक्षा को लेकर गहरी आशंका उत्पन्न करती है। राज्यपाल से मामले में तत्परता से हस्तक्षेप करते हुए पुलिस प्रशासन को निर्देशित करें कि बच्ची की तलाश में तेजी लाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएं। कांग्रेस की मांगें इस प्रकार हैं:-बच्ची की त्वरित तलाश हेतु विशेष जांच दल (SIT) का गठन।मामले की जांच की निगरानी उच्चस्तरीय अधिकारी द्वारा की जाए।बच्ची के परिवार को तत्काल सहायता व सुरक्षा प्रदान की जाए।पूर्ण विश्वास है कि आप इस संवेदनशील मुद्दे पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएंगे। जल्द कार्यवाही न होने की स्थित में कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

लोरमी छाया विधायक थानेश्वर साहू ने कहा कि ग्राम कोसाबाड़ी की मासूम बच्ची 5 दिनों से लापता है पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, बच्ची के परिजन की क्या हालत है यह उसके माता पिता परिजन ही समझ सकते है, लोरमी में कानून व्यवस्था चरमरा गई है अपराधिक गतिविधिया बढ़ती जा रही है।

इस अवसर पर संजीत बनर्जी, मनीष त्रिपाठी, स्वतंत्र मिश्रा, अभिलाष सिंह, नवनीत शुक्ला, नरेश पाटले, कृष्ण कुमार सोनी, लल्ला सिंह, लक्ष्मी जायसवाल, अरुण कशयप, लखन कशयप, सतेश्वर जायसवाल, विद्यानन्द चंद्राकर, अभिलाष जायसवाल सहित अन्य सामिल रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS