लेटेस्ट न्यूज़
सीसीटीवी की मदद से 3 लाख रुपये से भरा बैग खोजकर लौटाया, सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से व्यापारी को मिली राहत | पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति | अब सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन होगा विद्यार्थियों के टीसी आवेदन का निराकरण | ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, 04 फरार वारंटी गिरफ्तार, जुआ खेलते 02 आरोपी पकड़े गए | भालू हमले से पीड़ित गरीब आदिवासी को नहीं मिला अभी तक न्याय इस न्याय की लड़ाई में आगे आए जनपद सदस्य विद्यानंद वीडियो में देखे क्या कहा उन्होंने | 22 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के स्थायी वारंट की तामिली, फरार वारंटी गिरफ्तार |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

सीसीटीवी की मदद से 3 लाख रुपये से भरा बैग खोजकर लौटाया, सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से व्यापारी को मिली राहत

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सीसीटीवी की मदद से 3 लाख रुपये से भरा बैग खोजकर लौटाया, सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से व्यापारी को मिली राहत

बिलासपुर। एक्टिवा से व्यापार विहार जाते समय रास्ते में तीन लाख रुपये नगद से भरा बैग गिर जाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग का पता लगाकर उसे सुरक्षित वापस दिलाया। पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच से व्यापारी को बड़ी राहत मिली।

मिली जानकारी के अनुसार, पुराना हाईकोर्ट के पीछे निवासी नरेंद्र छुगानी व्यापार विहार एवं तिफरा मंडी में दीपक आलू भंडार के नाम से दुकान संचालित करते हैं। सोमवार 23 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे वे अपनी एक्टिवा से दुकान जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान टिकरापारा स्थित मामा-भांजा तालाब के पास एक्टिवा में रखा बैग रास्ते में गिर गया। बैग में लगभग 3 लाख रुपये नगद रखे थे।
घटना की रिपोर्ट मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल जांच में जुट गई।
पुलिस ने आईटीएमएस बिल्डिंग सहित शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बैग उठाकर ऑटो चालक को देते दिखाई दिया। ऑटो के नंबर के आधार पर आरटीओ कार्यालय से जानकारी जुटाकर चालक की पहचान की गई और उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में ऑटो चालक ने बैग रास्ते में गिरा हुआ मिलने की बात बताई और उसे अपने पास रखने के बाद थाने में जमा कर दिया। पुलिस ने बैग को सुरक्षित व्यापारी नरेंद्र छुगानी को वापस सौंप दिया।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से त्वरित कार्रवाई कर तीन लाख रुपये की रकम सुरक्षित वापस दिलाने पर व्यापारी ने पुलिस का आभार जताया।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS