लेटेस्ट न्यूज़
जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त। | केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा | भारी मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार | आदिवासी समाज ने नवपदस्थ एस डी ओ पी को क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक समस्याओं से अवगत कराते हुए सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं | स्पेन में महक रही भारतीय माटी की खुशबू: कैटेलोनिया में प्रवासी भारतीयों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भारत-स्पेन मैत्री को नई ऊँचाई देने पर जोर | रतनपुर पुलिस की शराब कोचियों पर कार्रवाई, 40 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार |

RECENT POSTS

जिले के 05 थाना क्षेत्रों में जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जुआ, सट्टा एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही,जिले के 05 थाना क्षेत्रों में कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 37 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार

➡️ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 10 प्रकरणों में 37 जुआरी गिरफ्तार, 10,540 रुपये नगद जप्त।*

➡️ आरोपियों से कुल 10,540 रुपये नगद, ताश की पत्तियां एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त
—-:::—

जिला मुंगेली :- जिले में असामाजिक तत्वों, जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 से 05.11.2026 तक जिले के पांच थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कुल 10 प्रकरणों में 37 जुआरियों को गिरफ्तार कर 10,540 रुपये नगद जप्त किया गया।
थाना पथरिया – 01 प्रकरण, 06 आरोपी:* ग्राम छिन्दभोग में जुआ खेलते हुए साधेराम राजपूत, सत्या पाटले, निर्मल बंजारे, रामकुमार चक्रधारी, भुरवाराम साहू एवं प्रदीप कुर्रे, सभी निवासी छिन्दभोग को गिरफ्तार कर 2,130 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना जरहागांव – 04 प्रकरण, 12 आरोपी: ग्राम बिरगहनी में गजानंद दिवाकर, सेवक दिवाकर, संजय भास्कर, कच्छीराम दिवाकर एवं राबिन भास्कर। ग्राम डोमनपुर में मनीराम यादव, संजय यादव, रामकिशोर यादव, रमेश मोहले एवं कुंवर टण्डन तथा ग्राम धरमपुरा में गुलेश्वर सिंह निवासी सोढ़ार एवं अक्षय कुमार निवासी धरमपुरा को जुआ खेलते पकड़ा गया। कुल 12 आरोपियों से 4,780 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना लालपुर – 02 प्रकरण, 08 आरोपी: ग्राम सोनपुर में चन्द्रभान सोन्डे, बैतल रात्रे, भरत रात्रे एवं सोनसाय बंजारे, सभी निवासी सोनपुर तथा ग्राम भालूखोदरा में सुनील पटेल, भागवत मोहले, धिराजी पटेल एवं अंजोरी वर्मा, सभी निवासी भालूखोदरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 900 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना लोरमी – 02 प्रकरण, 06 आरोपी: ग्राम नवाडीह में देवानंद वैष्णव एवं भुवन मरकाम, दोनों निवासी नवाडीह तथा तिलक दास वैष्णव निवासी ढोलगी। इसी प्रकार भारत सागर डेम के पास नंद कुमार पन्द्राम, सूरज धुर्वे एवं नरेन्द्र मरकाम, सभी निवासी नवाडीह को जुआ खेलते पकड़ा गया। कुल 06 आरोपियों से 1,310 रुपये नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गईं।

थाना फास्टरपुर – 01 प्रकरण, 05 आरोपी: ग्राम हरियरपुर में राजेन्द्र महिलांगे, सतानंद गेंदले, हेमेश चतुर्वेदी, अंकित रात्रे एवं विद्याशंकर अंचल, सभी निवासी नवागांव उदका को गिरफ्तार कर 1,420 रुपये नगद जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई।

मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय से किया संवाद, भारत-स्पेन के बीच व्यापार, रोजगार एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा