[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

खुड़िया रेंज के कारीडोंगरी में बाधिन ने किया दो हिरणों का शिकार जंगल एरिया में एलर्ट

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

काराडोगरी में बाधिन ने किया दो हिरणों का शिकार

वन विभाग ने किया अलर्ट

लोरमी :खुड़िया रेंज के कारीडोंगरी में एक बाघिन ने दो हिरणों का शिकार किया है। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट कराने के साथ खोजबीन शुरु कर दी है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लोरमी क्षेत्र के खुड़िया वन परिक्षेत्र में कारीडोंगरी के पास पेट्रोलिंग करने वाले स्टाफ एक बाघिन का पग मार्क देखा। इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। वहीं शाम को कारीडोंगरी से लगे कक्ष क्रमांक 494/95 के क्षेत्र में दो हिरण को मृत अवस्था में देखा गया, जिसके कारण बाघिन के हिरणों का शिकार करने की आशंका जताई गई। पग मार्क और शिकार हुए हिरणों की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के

अफसरों ने स्टाफ को तत्काल निगरानी करने का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए लोरमी के उप वनमंडलाधिकारी दशहंस सूर्यवंशी ने बताया कि कक्ष क्रमांक 494/95 में हिरणों का शिकार होने के साथ बाघिन के पग मार्क भी मिले हैं। स्टाफ ने देर रात और सुबह से दोपहर तक बाघिन की तलाश की, लेकिन बाघिन संभवतः अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

फिलहाल बाघिन की सूचना और पग मार्क मिलने के कारण पूरे एरिया में अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह भी दी जा रही है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो सके। वहीं बाघिन के पग मार्क या किसी तरह के अंदेशा होने पर तत्काल विभागीय स्टाफ एवं अधिकारियों को भी सूचित करें।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS