लेटेस्ट न्यूज़
रायपुर खमतराई में नाबालिगों का बाइक चोर गिरोह पकड़ा गया, 5 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए | रायपुर: बंद फैक्ट्री में डकैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख का माल बरामद | सरकंडा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक समेत दो पकड़े गए | ₹1,193.46 करोड़ के एकीकृत विद्युत टेंडर का विरोध: स्थानीय ठेकेदारों ने किया बहिष्कार का ऐलान, कल से भूख हड़ताल | 73 वर्षों से चली आ रही शरद पूर्णिमा महोत्सव की पावन परंपरा में उमड़े श्रद्धालु महोत्सव में 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थित सिद्धाश्रम बेलगहना में आस्था का जन सैलाब: स्वामी शिवानंद महराज के परम सानिध्य में | पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में लगी आग पर त्वरित कार्रवाई से पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

सरकंडा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक समेत दो पकड़े गए

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सरकंडा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक समेत दो पकड़े गए

एक स्टील का बटनदार चाकू जब्त, नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया जाएगा पेश

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने एक युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस ने युवक के कब्जे से 9.5 इंच लंबा स्टील का बटनदार धारदार चाकू जब्त किया है। वयस्क आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूर्या चौक, चिंगराजपारा के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में वयस्क आरोपी की पहचान पप्पू यादव (24), पिता लक्ष्मण यादव, निवासी लक्ष्मी चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। वहीं, दूसरा व्यक्ति विधि से संघर्षरत बालक है, जो गणेश चौक क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव के कब्जे से 9.5 इंच लंबा स्टील का बटनदार धारदार चाकू जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कार्रवाई की गई है। वयस्क आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

73 वर्षों से चली आ रही शरद पूर्णिमा महोत्सव की पावन परंपरा में उमड़े श्रद्धालु महोत्सव में 60 से 70 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थित सिद्धाश्रम बेलगहना में आस्था का जन सैलाब: स्वामी शिवानंद महराज के परम सानिध्य में