लोरमी के आकर्षक गणेश जी प्रतिमाएं एवं पंडाल एवं साजसज्जा
लोरमी
लोरमी के आकर्षक गणेश जी प्रतिमाएं एवं पंडाल एवं साजसज्जा इस बार लोरमी में जोरदार देखने को मिल रहा है सभी गणेश जी की प्रतिमाएं भव्य और आकर्षक है.. सभी समिति वालों ने 6 महीने पहले से अपनी अपनी तैयारियों में लग जाते है तब कही जाकर ऐसा माहौल देखने को मिलता है लोरमी में जोकि वाकई में तारीफ के काबिल है । इसके लिए सभी समिति वालों को लोरमी और आसपास की जनता की तरफ से साधुवाद और सबसे खास बात इसमें लोरमी के लाडले विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के तरफ से सभी समिति वालों के उत्साहवर्धन के लिए झांकी की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है।। जिसके लिए साव जी को भी विशेष रूप से साधुवाद ।






इस बार आगमन से लेकर प्रसाद पूजा,आरती और विसर्जन की जबरदस्त तैयारियां देखने को मिल रही है.. नगर में शानदार वातावरण निर्मित हुआ है.. इस बार जानकारी मिल रही है विसर्जन झाँकियों के सम्मान में लगभग आधा दर्जन मंच तैयार हो रहें है जो कि दर्शा रहा है क़ि लोरमी में गणेश विसर्जन आने वाले समय में बहुत ही ख्यातिप्राप्त करेगा.. इस शानदार पहल शुरुआत के लिए लोरमी विधायक व उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का साधुवाद जिनके प्रयास और आयोजन समिति के मेहनत से ये संभव हुआ…24सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक गणेश विसर्जन के लिए सभी समिति को अग्रिम शुभकामनायें.. 💐💐💐
- लोरमी के आकर्षक गणेश जी की प्रतिमाएं एवं पंडाल एवं साजसज्जा - September 18, 2026
- श्री वरद गणेश उत्सव समिति डबरीपारा के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया। - September 18, 2026
- मां शीतला परिवार गणेश उत्सव समिति के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया। - September 18, 2026



